कानपुर देहात मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन का संदेश दिया।
एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के गुरों की जानकारी भी साझा की गई। महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।










