कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रामनवमी के पावन पर्व पर थाना अकबरपुर व भोगनीपुर क्षेत्र में जुलूस की सुरक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने और जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने आयोजकों से समन्वय बनाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने पुलिस को सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए। पुलिस को CCTV, सादी वर्दी में पुलिस तैनात करने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आमजन से अपील की गई है कि वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।













