
स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में दिव्यांग समेकित खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा कानपुर देहात सत्यनारायण कटियार ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दिव्यांग विद्यार्थियों ने निबंध, चित्रकला, रास्साकशी, कुर्सी दौड़, गायन-वादन आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दिव्यांग आइकॉन सुनील मंगल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर अशोक कुमार, अश्विनी कुमार, विजय सिंह और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी शामिल रहे।













