जालौन की रुक्मणी निषाद बनीं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष, शेरपुर से कानपुर देहात तक हुआ भव्य स्वागत

2027 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे अखिलेश यादव – रुक्मणी निषाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जालौन निवासी रुक्मणी निषाद को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उनका जनपदों में जोरदार स्वागत जारी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत रुक्मणी निषाद सबसे पहले अपने पैतृक गांव शेरपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने अपनी माता जी का आशीर्वाद लिया।
शेरपुर में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रुक्मणी निषाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने मालाएं पहनाकर और फूल वर्षा कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रुक्मणी निषाद ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी।
इसके बाद उनका काफिला कानपुर देहात पहुंचा, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए।
अपने संबोधन में रुक्मणी निषाद ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव प्रदेश की बागडोर संभालेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मान, अधिकार और न्याय पहुंचाना है, और महिला सभा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और रुक्मणी निषाद को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। वह भोगनीपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणी निषाद का भव्य स्वागत हुआ
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ वीरेंद्र निषाद जयकरण निषाद पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल मनु गोविंद यादव इंद्रपाल शर्मा प्रदेश सचिव जगत यादव रामावतार इंजीनियर मनोज यादव रविंद्र यादव अमन तिवारी काशिफ खान ओवैस दीवान आज सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें