
कालपी (जालौन) धार्मिक आस्था की प्रतीक पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी कालपी मे स्थानीय टरननगंज स्थित श्री रामजानकी मंदिर में पं० रामप्रकाश तिवारी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया और प्रसाद वितरण किया गया ।
राम जन्मोत्सव के उपरांत विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष बब्बन ठाकुर एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष सुबोध द्ववेदी के नेतृत्व एक विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जिसमे बैंड बाजों रथों , बहरूपियों एवं रथों पर सुन्दर झांकियों के साथ रामजानकी मंदिर परिसर से होकर कदौरा फाटक , खोया मंडी, आनंदी देवी मंदिर , फुवपावर चौराहा से हिन्दी भवन स्टेशन रोड चौराहा होते हुए देर शाम वापस पाहूलाल देवालय मे समाप्त हुआ जहाँ पूर्व विधायक डा० अरुण मेहरोत्रा व उनकी पत्नी डा० सीमा मेहरोत्रा ने झांकियों की आरती पूजन के साथ विदाई की ।
शोभा यात्रा के दौरान पूरे नगर को केसरिया रंग से पाट दिया गया तथा जगह जगह तोरण द्वार बनाये गये वहीं राजनीतिक दलों , व्यापारियों तथा समाजसेवियों द्वारा स्टाल लगाकर मिष्ठान, सर्वत, पानी आदि का वितरण किया गया वहीं लोगों ने गुजरती हुई शोभा यात्रा पर नगरवासियों द्वारा पुष्पों की वर्षा की गई ।
इस शोभायात्रा मे विशेष रूप से कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अरुण मेहरोत्रा, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, समाजसेवी शशिकांत सिंह चौहान(कल्लू ठाकुर) मनोज चतुर्वेदी अतुल बढ़ेरिया, अ. भा. ब्रा. महासभा नगर अध्यक्ष सज्जन त्रिपाठी, अमित पांडे, अश्वनी रमेश तिवारी, नरेन्द्र द्विवेदी, विवेक दीक्षित सभासद, नवीन गुप्ता, विवेक तिवारी,. राजेश द्विवेदी, बाबू सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव, कमलेश त्रिपाठी, अशोक व्यास , विशाल सिंह सेंगर, प्रीतू सिंह, जयशंकर तिवारी सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे ।











