कानपुर देहात- डेरापुर पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त देवेंद्र शरण उर्फ भूर्रे मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को डेरापुर में मंगलपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, 24 मार्च 2026 को दर्ज मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी:
देवेंद्र शरण उर्फ भूर्रे मिश्रा, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 3 श्याम नगर कस्बा डेरापुर, कानपुर देहात।













