नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य कन्या भोज का आयोजन

 

गजनेर कानपुर देहात गजनेर में मां काली देवी सेवा समिति द्वारा नवमी के दिन भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

ग्राम गजनेर में स्थित प्राचीन मां कालका देवी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन भी किया जाएगा, जिसे मां काली सेवा समिति द्वारा संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक रामदास अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, महेंद्र सविता, पारुल द्विवेदी सहित दर्जनों लोगों का विशेष सहयोग रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ यह आयोजन संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें