कानपुर देहात में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित

कानपुर देहात  खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि 15 खेलों क्रमशः (हॉकी, तैराकी, बॉलीबॉल, जिम्न्स्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैण्डबॉल, जूडो) के 35 छात्रावास में उत्कृष्ट प्रशिक्षण हेतु आवद्ध किया जाना प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में खेल विभाग के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 16 खेलों में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रशिक्षण देने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी / प्रशिक्षक की तैनाती की जानी है। उक्त के क्रम में उन अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षकों को सूचित किया जाता है कि जो प्रशिक्षण देने हेतु इच्छुक है तथा जिन्होने अन्तराष्ट्रीय खेलों जैसे ओलम्पिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एंव वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चैम्पियनशिप (प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली में प्रतिभाग किया हो, को योग्य मानते हुये उपरोक्त प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को वरीयता दी जायेगी अथवा पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रौणचार्य पुरस्कार, ध्यान चन्द्र पुरस्कार, से सम्मानित खिलाड़ी/प्रशिक्षक अथवा ऐसे प्रशिक्षक जिसने ओलम्पिक गेम्स/विस्व कप/एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिये हो, को योग्य मानते हुये प्रशिक्षण हेतु आवद्ध किये जाने की कार्यवाही की जानी है। अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षको को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्रातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में निर्धारित प्रोर्फामा प्राप्त कर 03 प्रतियो में आवेद-पत्र (समस्त शैक्षिक एंव खेल योग्यता आदि प्रमाण-पत्रों सहित दिनांक 08 अप्रैल, 2026 की सांय 5:00 बजे तक आवश्य जमा करा दे ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें