कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना था। रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया और जनसामान्य से रक्तदान की अपील की गई।










