स्काई पब्लिक स्कूल मदारीपुर के वार्षिक उत्सव में दिखी बच्चों में पहली उड़ान की झलक

कुठौंद (जालौन) आज स्काई पब्लिक स्कूल मदारीपुर में वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसकी पहली उड़ान बच्चों के मनोबल व अध्यापक की ऊर्जा को प्रदर्शित कर रहा जिसमें बच्चों के द्वारा किए गए कार्यक्रम उनके संस्कार व भविष्य की एक महत्वपूर्ण परिकल्पना को पहली उड़ान दे रहा है इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में  गौरव भूषण शर्मा(चेयरमैन बी बी एस स्मृति विद्यापीठ) एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर रजनीश सिंह जी (प्रधानाचार्य मोर्निग स्टार )ने सहभागिता की बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट कलापूर्ण अभिनय एवं प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया!
विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह एवं प्रधानाचार्या हर्षिता सिंह द्वारा सभी अतिथि गणो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया!
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक  शिवकुमार सिंह जी ने सभी बच्चों और स्टाफ की भूरि भूरि प्रशंसा की!
विद्यालय का मैदान पूरी तरह से क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं अभिभावकों के द्वारा भरा हुआ था मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों के साथ साथ पूरे विद्यालय परिवार की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में मानसिक स्थिरता का संचार होता है और उन्हें ऊर्जा भी मिलती है!

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें