कुठौंद (जालौन) बालवाटिका के बच्चों के प्रोत्साहन हेतु नवारम्भ उत्सव प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में मनाया गया. जिसमें बालवाटिका के बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया.विद्यालय की शिक्षिका अपर्णा सिंह ने वंडरबॉक्स के विषय में बताया. अन्य शिक्षिका रूपाली ने बालवाटिका के बच्चों को टी एल एम के विषय में जानकारी दी. शिक्षक अक्षय कुमार ने गणित किट के माध्यम से उपयोगी जानकारी दी. मुख्य अतिथि शिवदीन चौधरी जिला समन्वयक ने 25 बच्चों को पुरस्कार दिया. विश्वमोहिनी आँगनबाड़ी कार्यकत्री ने कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले बच्चों की सूची प्रधानाध्यापक अजय पाण्डेय को दी. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीमनीष शुक्ला, अभय, सुशील शुक्ला, 50 बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण पाठक, रवि श्रीवास्तव, अमर सिंह, पुष्कर बाबू, एजुकेटर रिचा और शिक्षामित्र सुप्रिया पाठक आदि लोग उपस्थित रहे.










