करोवा खुर्द, अकबरपुर (कानपुर देहात) अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम करोवा खुर्द स्थित प्राचीन मां कालका देवी मंदिर में नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर अखंड रामायण पाठ एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर हवन-पूजन के साथ रामायण पाठ पूर्ण हुआ। इस अवसर पर राघव अग्निहोत्री सहित मोनू अग्निहोत्री, लल्लन अग्निहोत्री, शिवम अग्निहोत्री, सिपाक अग्निहोत्री, पंखा अग्निहोत्री, सुन्ना अग्निहोत्री, मुन्ना अग्निहोत्री, उत्तम ठाकुर, कनक अंतरमे, अनुरोध अग्निहोत्री और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने मां कालका देवी के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में सामाजिक एकता और आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करते हैं।










