फोटो परिचय मृतक नीशू
कुठौंद जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुतलूपुर में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया जिसमें दोनों प्रेमी जीवन की जंग हार गए जहां कल एक 19 वर्षीय युवती प्रतीक्षा पुत्री सुनील कुमार दोहरे ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी लेकिन मिली जानकारी के अनुसार नीशु को सूचना मिली थी प्रतीक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है तो अगली ही रात नीशु ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक नीशु का पोस्टमार्टम सूरत में कराया जा रहा है।
प्रेम प्रसंग में दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों द्वारा गांव के ही नीशु पुत्र महेश चौधरी के विरुद्ध प्रेम प्रसंग के साथ-साथ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था इसी से आहतहोकर के नीशू आत्मघाती कदम उठाना ही मंजूर कर लिया। वह गुजरात में रहकर कामकरता था सदमे में आकर उसने भी फांसी लगाकर आज रात में आत्महत्या कर ली गांव में हुई दो-दो घटनाओं को लेकर लोगों में चर्चाएं व्याप्त हो गई है कथित तौर पर प्रेमी प्रेमिका की मौत के बाद कुतुलूपुर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक नीशु का पोस्टमार्टम सूरत में कराया जा रहा है।
प्रेम प्रसंग में दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।








