कानपुर देहात जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि खेलों इण्डिया (एक जिला एक खेल) योजना के अन्तर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, जनपद कानपुर देहात में एथलेटिक्स खेल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पंजीकृत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके अन्तर्गत 08 खिलाड़ियों के रिक्त पदों को भरने हेतु खिलाड़ियों का ट्रायल/चयन का आयोजन दिनांक 25 मार्च, 2026 को प्रातः 8 बजे से किया जाना है।
इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल्स/चयन हेतु जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात मे सम्पर्क कर सकते है । खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। 1- खिलाड़ियों की आयु 14 वर्ष से अधिक मान्य नहीं होगी।






