कानपुर देहात विश्व क्षय रोग दिवस एवं 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें अभियान हेतु जिलाधिकारी द्वारा अभियान के अंतर्गत रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की सफलता हेतु रवाना किया गया।
100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जन भागीदारी भी अभियान के दौरान सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा, जिससे कि टीबी को खत्म किया जा सके 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जनपद ब्लॉक एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर उच्च जोखिम समूह आबादी जैसे 60 वर्ष से अधिक व्यक्ति डायबिटिक व्यक्ति लगातार धूम्रपान का सेवन करने वाले व्यक्ति मलिन बस्तियों में रहने वाले लोग वृद्धा आश्रम अनाथालय आवासीय स्कूल इत्यादि क्षेत्रों में संभावित व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाएगी, साथ ही उनका x Ray एवं उनकी नाट की जांच करते हुए टीबी की पुष्टि होने पर उन्हें उपचार पर लाया जाएगा,
उक्त अभियान में उच्च जोखिम ग्रामों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें उपस्थित समूह की टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शालिनी उत्तम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस एल वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर जी एस चौहान, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आई एच खान एवं क्षय रोग विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक जिला पी पी एम समन्वयक टीबी विभाग के समस्त सुपरवाइजर डी ई ओ एवं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अकबरपुर की समस्त ए एन एम तथा आशा एवं चिकित्सकीय स्टाफ भी उपस्थित रहे ।






