एक युवक ने शोभायात्रा निकालने पर दिया भड़काऊ बयान युवक पर नौकरी दिलवाने का भी आरोप

 

पुलिस ने जांच कर आरोपी पर लिखा मुकदमा भेजा जेल

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ही युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भड़काऊ बयान देने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बा निवासी रोहित द्विवेदी समेत करीब आधा दर्जन युवकों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पुखरायां निवासी शिवकांत (शिव शांत) दीक्षित ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में उनसे बड़ी रकम वसूली। रोहित द्विवेदी ने बताया कि उसने 25 हजार रुपये नकद, 25 जून 2023 को 1 लाख 40 हजार रुपये फोनपे से, 26 जून 2023 को 60 हजार रुपये फोनपे से और बाद में दो बार में 1 लाख 25 हजार रुपये दिए। इसके बावजूद नौकरी नहीं लगी।
जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पुखरायां कस्बे में डराकर जेब से भी पैसे निकाल लेने का आरोप है।
रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भड़काऊ बयान
इसी बीच आरोपी शिव शांत दीक्षित का एक और मामला सामने आया, जिसमें उसने सोशल मीडिया पर रामनवमी शोभायात्रा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोप है कि उसने गौ रक्षा प्रमुख गौरव पंडित को हत्या की धमकी देते हुए फेसबुक आईडी पर धमकी भरा संदेश लिखते हुए कहा कि यदि शोभायात्रा निकाली गई तो “खून की नदियां बहेंगी”।
इस बयान के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं और गौरव पंडित ने थाना भोगनीपुर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पहले से भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही हाल ही में नौकरी के नाम पर ठगी और फर्जी जॉइनिंग लेटर देने के आरोप भी जुड़े हैं।
पीड़ितों की बढ़ती संख्या
जैसे ही गिरफ्तारी की खबर फैली, ठगी के अन्य शिकार युवक भी कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
क्या बोले जिम्मेदार?
गौ रक्षा प्रमुख गौरव पंडित ने कहा कि धार्मिक आयोजनों पर इस तरह की भड़काऊ भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
वहीं, “एक उम्मीद” संस्था की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीता यादव ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और युवाओं से ठगी करना बेहद गंभीर अपराध है, ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस का बयान
भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें