हनुमान जन्मोत्सव पर कालपी में धर्म की गूंज

 

श्री बाला जी हनुमत यज्ञ व शिव महापुराण का विराट आयोजन 2 अप्रैल से

कालपी (जालौन)। नगर के सिद्धपीठ श्री छंगे आश्रम, हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड कालपी में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण का भव्य आयोजन 2 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास के रूप में पूज्य श्री श्री 108 महंत दंडी स्वामी भूतनाथदत्तानन्द पर्वत महाराज (अखिल विज्ञान मठ, कानपुर) शिव महापुराण की कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक रामसंजीवन पुजारी महाराज हैं, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी मुनिश्वरानन्द ब्रह्मचारी (मणिपाचार्य महाराज) द्वारा निभाई जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 2 अप्रैल को प्रातः 8 बजे श्री गणेश पूजन, कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ के साथ होगा। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन एवं हवन तथा सायं 3 बजे से हरि इच्छा तक शिव महापुराण कथा आयोजित की जाएगी। 7 अप्रैल 2026 को रात्रि 8 बजे से श्री बाला जी भजन संध्या का आयोजन होगा, जबकि 9 अप्रैल को कथा समापन एवं पूर्णाहुति सम्पन्न होगी। 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन में कालपी परिक्षेत्र के समस्त श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी जन सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल सिद्धपीठ श्री छंगे आश्रम, हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड कालपी निर्धारित किया गया है। संपर्क हेतु 9453523570 एवं 8840639037 नंबर जारी किए गए

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें