जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में  अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही।

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। उसी क्रम में  कानपुर देहात के तहसील भोगनीपुर में ग्राम किशुनपुर अन्तर्गत संचालित खनन क्षेत्र किशुनपुर कछार में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर एवं खान अधिकारी कानपुर देहात की संयुक्त जॉच टीम द्वारा जाँच में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर 9286.5 घनमीटर साधारण बालू का अवैध खनन / परिवहन पाये जाने व खनन से कही कही पानी आ जाने पर पट्टाधारक मे० जयमहाकाल एक्सप्लोरेशन प्रा०लि०, निदेशक संतोष कुमार सचान निवासी कानपुर नगर द्वारा की गयी राजस्व क्षति रू0-49,57,520.00 परिलक्षित हुए, जिसके क्रम में नियमानुसार कार्यवाही की गयी। जिलाधिकारी कपिल सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें