ग्राम ऊमरपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन, योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं का हुआ निस्तारण

 

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड राजपुर के ग्राम ऊमरपुर (तहसील सिकन्दरा) में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणजनों को प्रदान की गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों का चयन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने की कार्यवाही भी मौके पर ही सुनिश्चित की गई।
जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं जानीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम में संचालित विकास कार्यों एवं कार्यक्रमों की पुष्टि भी ग्रामीणजनों से की गई। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा नवजात बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया, जिससे जनस्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा ग्राम में कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराएं। साथ ही ग्राम चौपाल में प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह,जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी सिकंदरा प्रदुमन कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, डीसी नरेगा अशोक कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें