कांग्रेस करेगी ‘किसान स्वाभिमान मनरेगा बचाओ’ रैली

 

कानपुर देहात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 24 मार्च, मंगलवार को बामनौली में ‘किसान स्वाभिमान एवं मनरेगा बचाओ’ रैली का आयोजन किया जाएगा। यह छपरौली विधानसभा जिला बागपत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रैली होगी।
किसान कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी ने बताया कि इस आम सभा में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। इनमें राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद अविनाश पाण्डेय मुख्य अतिथि होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अखिलेश शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आनंद पाल सिंह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और किसान कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश अध्यक्ष ब्रज मौर्या शामिल हैं। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
मोहित यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। देश में किसान, नौजवान दोनों परेशान है। भाजपा की सरकार में ऐसी नीतियां बनायी जा रही है जिससे मुनाफा बड़े पूंजीपतियों की जेब में जा रहा है।
कांग्रेस की मजबूत सरकार बनने पर ही समस्याओं का समाधान होगा। शीतल मान जी प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में आये दिन दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है, बेरोजगार नौजवानों को नौकरियों से साजिशन वंचित किया जा रहा है। रैली

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें