कानपुर देहात में किराना व्यापारी की संदिग्ध मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जांच जारी

 

 

संवाददाता साहिल कटियार खास खबर

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक किराना व्यापारी उमाशंकर राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उनकी बहूं रिया ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है यह घटना सोमवार देर रात की है मुखर्जी नगर निवासी कपिल साहू ने बताया कि उनके पिता उमाशंकर राठौर लंबे समय से पेट की बीमारी से पीड़ित थे रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था उपचार के बाद उनकी हालात सुधार होने पर परिजन उन्हें घर वापस ले आए थे सोमवार देर रात घर पर उनकी मौत हो गई परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी मृतक की बहू रिया ने अपने ससुर की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सुचित किया सुचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि बहु की सुचना पर मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें