कालपी (जालौन) भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में प्रवेश करने वाले जनपद जालौन के कस्बा कालपी निवासी युवा नेता अमित पाण्डेय में कालपी वासी नगर की राजनीति का भविष्य देख रहे हैं।
आपको बताते चलें कि पंडित शिव सम्पति शर्मा के बाद कालपी को अगल कोई नेता मिला तो नाम ले सकते हैं डाक्टर अरुण मैहरोत्रा का पर कुछ ही समय मे वह भी राजनीति के शिकार हो गए और नगर फिर नेता विहीन हो गया। पर आज जिस तरह से नगर के मुहल्ला मिर्जा मण्डी में सामान्य ब्राह्मण परिवार में जन्में स्टेट बैंक से सेवा निवृत्त पिता गणेश नरायण पाण्डेय के छोटे पुत्र अमित पाण्डेय मे नगर की जनता कालपी की राजनीति का भविष्य देख रहे है ।वह कहां तक जाते हैं यह तो समय बताएगा ।पर जिस तरह से अमित ने राजनीति में कदम रखा और बहुत ही कम उम्र में भाजपा नगर अध्यक्ष जैसे दायित्व को दो कार्यकाल तक सफलता पूर्वक निर्वाहन किया और अपने ब्योहार और सबको साथ लेकर चलने की कला में सफलता पाई वह उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की और बहुत आगे तक जाने का संदेश देती है। बड़ों का आदर छोटों को सम्मान और अपने हम उम्र साथियों को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता उनके भविष्य की राजनीति को बहुत आगे तक ले जाने को दर्शाती है। अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के धनी अमित पाण्डेय विरोधियों के भी प्रिय हैं। अपनी सुन्दर कार्यशैली के चलते राजनीति में पकड़ बनाने के चलते भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने आज उनको भाजपा जिला उपाध्यक्ष जैसे जिम्मेदारी पद का दायित्व सौंपकर अपना विश्वास जताया है। नगर व क्षेत्र के तमाम राजनीतिक जनों समाजसेवियों अधिवक्ताओं शिक्षाविदों व्यापरियों गणमान्य जनों ने अमित को शुभकामनाएं दी और राजनीति में बहुत आगे तक जाने का आशीर्वाद दिया।






