जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देशी मदिरा, मॉडल शाप व कंपोजिट दुकानों का ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ आवंटन

 

 

कानपुर देहात आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कानपुर देहात की 20 देशी शराब /कम्पोजिट शॉप/माडल शॉप/भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी हेतु पंजीकरण दिनांक 10. 03.2026 से आरम्भ हुआ, जिसकी अंतिम तिथि 17.03.2026 थी। मदिरा की 20 दुकानों में से 18 दुकानों पर कुल 234 आवेदन प्राप्त हुये। परीक्षणोपरांत समस्त 234 आवेदन अर्ह पाये गये, जिन पर दिनांक 20.03.2026 को वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण की ई-लाटरी जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। उक्त दुकानों से प्रोसेसिंग फीस के रूप में रू. 13360000/- प्राप्त हुआ तथा इन दुकानों के व्यवस्थापन में लाइसेंस फीस रू. 10680000/- बेसिक लाइसेंस फीस रू. 18955000/- एवं मदिरापान शुल्क रू. 600000/- का राजस्व प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आवेदक उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें