शिवली कानपुर देहात। पिछले दिनों रूरा थाना क्षेत्र के गहलौ गांवके पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत के बाद उत्तेजित ग्रामीणों द्वारा बीते मंगलवार को शिवली रूरा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करने तथा आने जाने वाले वाहन चालकों व पुलिस से अभद्रता करने के मामले में पुलिस द्वारा दो दर्जन लोगों को नामजद करते हुए एक सैकड़ा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुकदमा लिखे जाने से जाम लगाने वाले ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया है।
शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बीते 14 मार्च की रात तिगांई गई बारात से वापस आते समय रूरा थाना क्षेत्र के गहलों गांव के पास सड़क दुर्घटना में जुगराजपुर शिवली निवासी रूपेंद्र पुत्र राजपाल, अनुराग पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद, सुमित पुत्र सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दिनांक 17 मार्च को दिवंगत सुमित के परिजनों व रिश्तेदारों भूरा पुत्र महादेव, धर्मराज पाल पुत्र जालिम, मनीष पाल पुत्र राजेंद्र, राहुल पुत्र ओमप्रकाश, अरविंद पुत्र छोटा, प्रमोद पुत्र मथुरा, मनोज पुत्र रामू ,सुशील पुत्र मोहनलाल, अंशु पुत्र अवधेश, धर्मेंद्र पुत्र राकेश ,सोनू पुत्र रामसनेही, रामकुमार पुत्र विजय लाल, नरेश, बडेलाल, पप्पल निवासी गढ़ जुगराजपुर शिवली तथा देवीपुर गांव के दीपू पुत्र विजय कुमार, लालता प्रसाद पुत्र श्यामलाल, बाबू पुत्र पाती राम, बैजू पुरवा थाना रूरा निवासी मोनू उर्फ देवेंद्र, ग्राम लाटा थाना रनिया निवासी विपिन, कल्याणपुर कानपुर निवासी जयप्रकाश, सूरजपुर थाना शिवली निवासी सूरजपाल, बढ ईन पुरवा निवासी ज्ञान सिंह पाल, सोनबरसा गांव निवासी सुरेश पाल उर्फ टिल्लू के अलावा एक सैकड़ा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिवली रूरा मार्ग पर सीएचसी के सामने सुमित के शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया था जिससे यातायात बाधित हो गया था। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जाम लगाकर सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर आरोपित ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।






