रसूलाबाद में शानो-शौकत से मनाई गई ईद उल फितर, हजारों ने अदा की नमाज़

रसूलाबाद कानपुर देहात। मुकद्दस माह ए रमज़ान का महीना खत्म होने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को रसूलाबाद क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व शानो शौकत व खुलूस के साथ मनाया गया। जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। रसूलाबाद कस्बे में बेला मार्ग पर स्थित प्राचीन ईदगाह में रसूलाबाद कस्बा सहित आसपास ग्रामीण इलाकों से पहुंचे हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। कस्बे में पेश इमाम हाजी अब्दुल रऊफ खान बकाई ने ईद की नमाज़ के दौरान ख़ुत्बा सुनाया। इसके बाद हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों को ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। वहीं ईद की नमाज अदा कराने से पहले बयान करते हुए उन्होंने कहा कि ईद का पर्व बहुत ही शांतिपूर्ण अल्लाह से मनाया गया। ईद के मौके पर खासतौर से भाईचारे का पैगाम दिया गया। यह पर्व मोहब्बत का पैगाम देता है। यह पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। इखलाक मोहब्बत से जिंदगी गुजारने का ईद का पर्व पैगाम देता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को ईद उल फितर की बधाई दी और ईदगाह में लोगों को गले लगाया।
ईद को लेकर नन्हे मुन्ने बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह के बाहर मेला जैसा माहौल रहा जहाँ बच्चों ने जमकर खरीदारी की। एक दूसरे को गले लगाकर अपने-अपने अंदाज में बधाई दी। इस बार ईद की नमाज में तादाद पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिली।जहां एक ओर ईदगाह का पूरा कैंपस भर गया था तो वहीं ईदगाह को जाने वाले मुख्य मार्ग पर लोगों ने सफें बनाकर नमाज अदा की। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों कहिंजरी, असालतगंज, पहाड़ीपुर,उसरी,सेन नाय मोहम्मद नगर, ढकपुरवा, बिरहुन सहित कई गांव में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। ईद की नमाज अदा हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार,कोतवाल शिवनारायण सिंह, नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह,कानूनगो कुंवर सिंह,लेखपाल राधेश्याम गौतम सहित अन्य अधिकारी ईदगाह के बाहर मौजूद रहे और लोगों को मिलकर बधाई दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से हाफिज साज़िद, हाजी महताब,सपा नेता महफूज खान,अकील अहमद पट्टा, हाजी फैजान खान, हाजी आफताब आलम मंसूरी, अतहर खान भुट्टो,मुबीन सिद्दीकी राजा, सभासद मो.मशरूफ नवाज़, फरहान मिनी, सोहेल अहमद, हाशिम खान, डॉ मु.मुस्तकीम, एहतिशाम खान भोलू,शिक्षक वसीम अहमद, अख्तर हुसैन, सिराज अहमद,सरताज अशरफ,आज़ाद अली, रहीस निजामी, आरिफ गफ्फरी, खुर्शीद आलम,एबाब खान, सारिक, आसिफ, शानू अहमद,इमरान नियाजी,सिराज अहमद,वारिस मंसूरी आदि रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें