अकबरपुर में खाटू श्याम बाबा का भव्य जागरण रातभर गूंजे भजन, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु

 

कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम परिवार कमेटी जनकपूरी मैदान अकबरपुर द्वारा किया गया था। यह समिति का पांचवां विशाल श्री श्याम वंदना जागरण महोत्सव था, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
जागरण में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर बाबा का दरबार भव्य रूप से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगी और मनमोहक झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।
जागरण का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
सांवरिया सेठ का मनमोहक दरबार सजाया। कार्यक्रम में अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई, इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा की गई और 56 भोग अर्पित किए गए।
इसके बाद देशभर से आए भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मुख्य भजन प्रवाहक श्री धाम वृंदावन से पधारी दीदी पुर्णिमा जी एवं समस्त कलाकारों ने भी संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जिस पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे।
पूर्णिमा दीदी ने ‘खाटू का दरबार सुहाना लगता है, भक्तों का दिल दीवाना लगता है’ भजन प्रस्तुत किया, जिस पर श्रोता खूब झूमे। बरेली से अंजली द्विवेदी ने मधुर आवाज में भजन सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। युवक युवतियां व महिलाएं इस दौरान झूमती नजर आईं।
महिलाओं और बच्चों सहित सभी श्याम प्रेमियों ने जयकारे लगाकर भजन संध्या का आनंद लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें