कानपुर देहात मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन्स से महिला अधिकारियों-कर्मचारियों की बाइक रैली को रवाना किया। क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के नेतृत्व में रैली पुलिस लाइन्स से अकबरपुर पुल तक गई और वापस लौटी। 19 मार्च से शुरू 30-दिवसीय अभियान में महिलाओं-बालिकाओं को अधिकारों और हेल्पलाइन 1090, 112 की जानकारी देने के लिए गाँव-कस्बों व स्कूलों में चौपालें लगाई जा रही हैं।






