खादी बोर्ड का रायपुर में बेरोजगार युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी

कानपुर देहात  उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड  द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पूर्वान्ह 10.00 बजे से ग्राम पंचायत रायपुर पोस्ट बारनपुर कहिंजरी तहसील मैथा कानपुर देहात में किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभाग के माध्यम से बेरोज़गार व शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित किए जाने हेतु प्रोत्साहित व जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान रायपुर चन्द्रशेखर जी, द्वारा शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आये आगंतुकों व सहभागियों को उद्योग की स्थापना किए जाने हेतु कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, टूलकिट वितरण आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों व उनके प्रतिनिधियों द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में भी ब्लॉक से आए हुए ग्राम प्रधानों एवं अधिक संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ज़िला ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर देहात मयंक कटियार निदेशक आरसेटी कानपुर देहात, गंगाराम जी डीसी (एनआरएलएम विभाग), अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा माती, एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को रोज़गार संबंधी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में  अंकिता वरिष्ठ सहायक शिवेन्द्र सिंह, निखिल मिश्रा फैकल्टी आरसेटी, शिवम शुक्ला,महेंद्र सिंह (मास्टर),आदि उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें