कानपुर देहात में ओरल हेल्थ दिवस पर संगोष्ठी: “हैप्पी माउथ इज़ अ हैप्पी लाइफ” अभियान 20 मार्च से शुरू, स्कूलों में स्क्रीनिंग-जाँच पर ज़ोर

कानपुर देहात  प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  डा0 एस0एल0 वर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम/राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम/राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुये स्कूलों में बच्चों की स्क्रीनिंग, सन्दर्भन, उपचार एवं आयरन गोली वितरण एवं उपभोग से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गयी। राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम (एन0ओ0एच0पी0) के अन्तर्गत कानपुर देहात’राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस’’ के अवसर पर दिनाॅक- 20 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक थीम- happy mouth is a happy life पर एक माह तक के विशेष अभियान के रुप में निर्धारित गतिविधियाॅ (स्क्रीनिंग कैम्प, वेबिनार, गोष्ठी, जागरुकता कार्यक्रम, रैली, शपथ, प्रशिक्षण, हस्ताक्षर/बृहद् पोस्टर अभियान इत्यादि) कराये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में  प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात डा0 एस0एल0 वर्मा की अध्यक्षता में ओरल हेल्थ दिवस के अवसर पर संगोष्ठी/जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया, जिसका संचालन डा0 डी0के0 सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी, एन0सी0डी0 कानपुर देहात के द्वारा ओरल स्वास्थ्य के अन्तर्गत उसके बचाव एवं रोकथाम पर चर्चा के साथ कैंसर रोग एवं अन्य प्रकार के रोगों के होने के विषय में कार्यशाला/जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को जागरुक किया। ओरल स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तम्बाकू निंयत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू /धूम्रपान का सेवन/उपयोग करने की दशा में कोटपा अधिनियम 2003 एवं पेका अधिनियम 2019 की विस्तृत चर्चा की गयी । 1. अपने दाॅतों व मसूढों का स्वच्छ व साफ रखें। 2. दाॅतों व मसूढों में समस्या होने पर दन्त चिकित्सक को दिखायें। 3. स्वस्थ भोजन, फल, हरी सब्जियों की सेवन करें। 4. हर 06 माह में एक बार अपने दाॅतों की जाॅच अवश्य करायें।
जागरुकता कार्यक्रम/कार्यशाला में डा0 एस0एल0 वर्मा प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 डी0के0सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एन0सी0डी0 कार्यक्रम, अमिताभ वर्मा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, एन0एच0एम0, राकेश कुमार डी0ई0आई0सी0 मैनेजर, एवं आर0बी0एस0के0 टीम के चिकित्सा अधिकारी एवं फार्मासिस्ट के साथ-साथ अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपसिथत रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें