पुखरायां में ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

अबू अज़हरी की रिपोर्ट जनसंदेश 24

पुखरायां अहरौली मोड़ बाबा प्रिंटर्स के सामने पैदल रोड पार करते वक्त एक ट्रेलर के द्वारा अहरौली शेख निवासी जलील उम्र करीब 50 वर्ष को टक्कर मार दी जिसमें जलील गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले जाया गया जहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुखरायां चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत की सूचना पर मृतक के घर में चीख पुकार मच गई मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के चार बेटे और एक बेटी है जिनमें दो पुत्र सैफ और शाकिब अहमदाबाद में काम करते हैं
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ट्रेलर काफी तेज गति से था।और अनियंत्रित होकर चला रहा था ।
इस मौके पर ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त था ग्रामीणों ने बताया कि अहरौली मोड़ हाईवे पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है जिसकी बड़ी वजह ये भी है कि यहां पर हाईवे ऑथोरिटी की तरफ से सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं है विगत दिनों इसको लेकर हलीम खान द्वारा क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को ओवरब्रिज बनाए जाने को लेकर ज्ञापन भी दिया गया था और कई बार इसको लेकर मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है एवं बताया गया कि चेक पोस्ट के पास जहां पुखरायां मेन रोड भी हाइवे से मिलता है वहां जो दोनों ओर जाली लगी है उससे जब कोई रोड पार करता है तो जब वाहन काफी करीब आ जाता है तब दिखाई देता है जिससे बड़ी दुर्घटनाओं का डर लगा रहता है जहां रोज सैकड़ों स्कूली बच्चे समेत हज़ारों ग्रामीणों की आवाजाही लगी रहती है
लोगों ने मांग की चेक पोस्ट से लेकर शिववती कॉलेज के पास तक ओवरब्रिज बनाया जाए जिसमें अहरौली मोड़ और चेक पोस्ट में अंडर पास दिए जाए ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें