समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

 

जनपद कानपुर देहात के माती स्थित कार्यालय में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा ने की।
बैठक में संगठन की मजबूती तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएं, ताकि आगामी चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके और पार्टी के प्रत्याशियों को लखनऊ भेजा जा सके।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर राघव अग्निहोत्री दिलीप कुमार मंडल (जिला महासचिव), चन्दन कटियार (जिला कोषाध्यक्ष), विजय लक्ष्मी मौर्य, राहुल प्रजापति, प्रमोद यादव (पूर्व पंचायत सदस्य), विमल तिवारी, मनोज सिंह, हर्ष तिवारी, अजीम खान (शांत प्रधान), असीम खान, मनोज यादव (जिला उपाध्यक्ष), राजेन्द्र यादव, राकेश वर्मा, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें