कानपुर देहात जिला सेवायोजना अधिकारी शशि तिवारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खंडों में रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न विकास खंडों में निःशुल्क रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। यह रोजगार मेले दिनांक 13 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक जनपद के अलग-अलग विकास खंडों में आयोजित होंगे। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 19 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति, आधार कार्ड की प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के समय ₹16,000 से ₹19,500 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधा, भोजन तथा आवास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत रक्षा सुरक्षा का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।रोजगार मेले का आयोजन निम्नलिखित तिथियों पर संबंधित विकास खंडों में प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा— अकबरपुर – 13 मार्च 2026, सरवनखेड़ा – 16 मार्च 2026, मलासा – 17 मार्च 2026, संदलपुर – 18 मार्च 2026, राजपुर – 19 मार्च 2026, अमरौधा – 20 मार्च 2026, झींझक – 23 मार्च 2026, मैथा – 24 मार्च 2026, रसूलाबाद – 25 मार्च 2026, डेरापुर – 27 मार्च 2026। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के अधिक से अधिक पात्र बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इन रोजगार मेलों में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ ले।










