डेरापुर कानपुर देहात थाना क्षेत्र रूरा के एसडी फिललिंगस्टेशन पर होली के मौके पर सेल्समेन के साथ हुई मारपीट रूपये छीनने व पेट्रोल पंप संचालक कृष्ण कुमार शुक्ला व उनके पुत्र शुभम के घर पहुंच कर तमंचे से फायर के मामले को लेकर शुभम शुक्ला ने फौजी विवेक के अलावा पांच ज्ञात और अज्ञात के साथ विभिन्न धाराओं में रूरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में अहिरन गढ़ेवा निवासी सैनिक विवेक यादव को मुखबिर की सूचना पर रूरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेलभेज दिया वही थाना अध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि फारेसिक जांच सीसी फुटेज से लूट प्रतीत नहीं हुई है इस धारा को हटाकर अन्य धाराओं में फौजी को न्याय के हवाले किया। वहीं रूरा पुलिस ने बताया कि उक्त मामले की जांच फिर भी कराई जा रही है ताकि किसी निर्दोष को जेल न भेजा जा सके।यह भी सत्य है मामला हुआ है पर राजनैतिक रंगत से पुलिस प्रभावित है।










