लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna की उपस्थिति में सोमवार को Lucknow में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह एमओयू State Transformation Commission, उत्तर प्रदेश सरकार और ONEOTT Entertainment Ltd. (हिंदुजा ग्रुप) के बीच संपन्न हुआ। इस परियोजना के माध्यम से राज्य के लगभग 20 लाख ग्रामीण और अर्धशहरी घरों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुलभ इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराना है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच सके। साथ ही यह परियोजना ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर भी प्रदान करेगी।
मंत्री Suresh Kumar Khanna ने कहा कि यह पहल प्रदेश के ‘डिजिटल यूपी’ के विजन को मजबूत करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी। डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ने से गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवा तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
सरकार का मानना है कि ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश के ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति को गति मिलेगी और समग्र विकास को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।










