प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 6 परिवारों में समझौता कराया गया
कानपुर देहात रिजर्व पुलिस लाइन में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई। इस कार्यक्रम में 40 मामले आए, जिनमें से 6 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पुलिस ने बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है। इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष सुषमा, म0उ0नि0 ज्योति देवी, म०हे0का0 54 जयमाला, म0का0 1284 कु0 रीनू, म0का0 1259 रंजना सोनकर व म0का0 1195 पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ ) व प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यगण- श्रीमती कंचन मिश्रा, श्री राम प्रकाश व जिया उल हक आदि का विशेष योगदान रहा।










