कानपुर देहात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर ASMITA लीग अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन मेरा युवा भारत कानपुर देहात (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8) मार्च 2026) के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु ASMITA लीग (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) के अंतर्गत स्थान जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मीटर दौड़) योगा, स्थानीय खेल पैदल चाल (महिला अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग) गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 13, 13-18 तथा 18 से अधिक आयु की महिला एवं बालिका द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी द्वारा युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्ज्वलन उपरान्त 100 मीटर दौड़ को झंडी दिखाकर किया गया मुख्य अतिथि महोदया का जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी व जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी के द्वारा पुष्पगुच्छ, वैच तथा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा कार्यक्रम का समापन उप-जिलाअधिकारी शालिनी उत्तम, सुरभि शर्मा, निलिमा यादव तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा सयुक्त रुप से विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरुष्कृत किया गया साथ ही दिनांक 6 मार्च से 8 मार्च, 2026 तक आयोजित फिट इण्डिया महिला सप्ताह 2026 के अतर्गत स्थानीय खेल रस्साकस्सी के विजेता/उपवेजिताओं को भी पुरुष्कृत किया गया । उक्त कार्यक्रम में 100 मीटर हिमांशी शाहू प्रथम, दीक्षा द्वितीय, खुशबू तृतीय रही 200 मीटर में हिमांशी शाहू प्रथम, दीक्षा द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय रही 400 मीटर में लक्ष्मी प्रथम, खुशबू, शिवांगी गौतम आदि ने स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में विजय कुमार गुप्ता, पारुल, वैभव त्रिपाठी, सतीश आदि द्वारा किया गया । वही इस अवसर पर अकबरपुर इण्टर कालेज की अध्यापिका मृदुला तिवारी, योग प्रशिक्षिका किरन गुप्ता, शैल तथा विद्यालय के अन्य अध्यपकगण के साथ-साथ जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। क्रार्यक्रम के अन्त में जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी जी तथा क्रीड़ाधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें