जिलाधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई

कानपुर देहात  खान अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी कपिल सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील भोगनीपुर के ग्राम दौलतपुर कछार अंतर्गत संचालित खनन क्षेत्र दौलतपुर कछार खण्ड संख्या-01को उपजिलाधिकारी भोगनीपुर एवं खान अधिकारी कानपुर देहात की संयुक्त जांच टीम द्वारा पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर कुल 7972.30 घनमीटर साधारण बालू का अवैध खनन एवं परिवहन पाया गया। साथ ही खनन स्थल पर कई स्थानों पर पानी भराव की स्थिति भी पाई गई, जिससे पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। जांच में पट्टाधारक इंदर सिंह द्वारा की गई अनियमितताओं के कारण अनुमानित राजस्व क्षति रू० 43,26,704/- परिलक्षित हुई है। उक्त प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है तथा संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा सतत निगरानी रखते हुए नियमित जांच एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है, ताकि राजस्व की क्षति रोकी जा सके तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जा सके। प्रशासन अवैध खनन के विरुद्ध अपनी कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रखेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें