जनपद में 22 फरवरी को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु अकबरपुर ब्लॉक में प्री मेगा विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।


कानपुर देहात 7 फरवरी 2026

आज दिनांक 07.02.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा विकास खण्ड अकबरपुर में खण्ड विकास अधिकारी, अकबरपुर के सहयोग से जनपद में 22 फरवरी को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु अकबरपुर ब्लॉक में प्री मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान कानून समानता, गरीब महिलाओं, बुजुर्ग व बच्चों के कल्याण के लिये विभिन्न विभागों जैसे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, न्यायिक विभाग, महिला कल्याण विभाग, ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी व विधिक जागरूकता सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम का समापन श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की शपथ दिलाकर किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी, अकबरपुर, खण्ड विकास अधिकारी, सिकन्दरा एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। उक्त के अतिरिक्त माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में प्रचलित मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 कैम्पेन के अन्तर्गत मध्यस्थता केन्द्र में इस सप्ताह कुल 12 वादों का सफल निस्तारण किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें