थाना रूरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मोटर साइकिल चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल हुई बरामद ।

कानपुर देहात अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वाँछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रूरा पर    विनोद कुमार पुत्र स्व0 पोखर सिंह निवासी ग्राम हारामऊ (डेरा बंजारा ) थाना रूरा जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र अवगत कराया गया कि   रात्रि को मेरी घर के बरामदे में खड़ी मोटर साइकिल अपाचे  रंग ब्लैक को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-043/2026 धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत है।
थाना रूरा पुलिस द्वारा को रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रूरा नहर डाक बंगला के पास, रूरा-सिठमरा मार्ग से अभियुक्त सनोज पाल पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम त्रिलोकपुर, थाना भरथना जनपद इटावा उम्र करीब 25 वर्ष को मय एक चोरी की मोटर साइकिल अपाचे के साथ रूरा नहर डाक बंगला के पास, रूरा-सिठमरा मार्ग से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्ताशुदा अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें