कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने अकबरपुर ब्लॉक के तिगाई प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का किया औचक निरीक्षण
118 पंजीकृत छात्रों में केवल 23 उपस्थित मिलने पर प्रधानाध्यापक व स्टाफ को लगाई फटकार
शत-प्रतिशत उपस्थिति, पूरी ड्रेस और नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कक्षाओं में जाकर बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता व मिड-डे मील व्यवस्था की जांच
साफ-सफाई, शौचालय व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर
कहा – अभिभावकों से समन्वय कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं











