कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम, खुलासे व वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुये थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर पुरस्कार घोषित (इनामिया 10,000/-रु0) वाँछित गैंगस्टर अभियुक्त गौरव कुमार पुत्र स्व0 कृष्ण कुमार उर्फ स्व0 कृष्णा कुमार निवासी ग्राम लवरसी कछगांव थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 32 वर्ष को कानपुर झाँसी हाइवे कानपुर की तरफ सर्विस रोड देवीपुर चौराहे के पास थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया, जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 188/2025 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट में पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1. गौरव कुमार पुत्र स्व0 कृष्ण कुमार उर्फ स्व0 कृष्णा कुमार निवासी ग्राम लवरसी कछगांव थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 32 वर्ष ।
अभियुक्त गौरव कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 945/2023 धारा 406/420/504/506 भा0द0वि0 व धारा 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)5ए एससीएसटी एक्ट थाना औरैया जनपद औरैया ।
2. मु0अ0सं0 145/2023 धारा 13जी एक्ट थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात ।
3. मु0अ0सं0 136/2024 धारा 406/420/504/506/323/354(ख) भा0द0वि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात ।
4. मु0अ0सं0 188/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात ।
गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह
2. व0उ0नि0 श्रीमती सुमन दीक्षित
3. हे0कां0 608 राजीव कुमार
4. हे0कां0 217 वीरेन्द्र सिंह











