कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 की समाप्ति के अवसर पर सी.एच.एस. एजूकेशन सेंटर, जैनपुर में यातायात नियमों की जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा के महत्व तथा सुरक्षित यात्रा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा यातायात नियमों के संबंध में सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करने तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग करने संबंधी शपथ दिलाई गई।
इस दौरान कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) दुष्यन्त कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव सिरोही, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) 
प्रशान्त तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोमलता यादव, यातायात प्रभारी विवेक सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।











