कानपुर देहात में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के दौरान को थाना राजपुर पर एक नाबालिग बालक कस्बा राजपुर बाजार में अपने माता पिता परिजनों की तलाश में इधर उधर भटक रहा था, जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम आरुष पुत्र राधेश्याम निवासी हरहरा रामपुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 09 वर्ष बताया। जिससे और अधिक पूछताछ गई तो सहम गया कुछ और नहीं बता पाया। तब सी प्लान एप की मदद से थाना भोगनीपुर क्षेत्र के ग्राम हरहरा रामपुर के संम्भ्रान्त व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर से वार्तालाप की गई। जिससे आरूष उपरोक्त के सम्बन्ध में उसके परिजनों को सूचना पहुँचाई गई । परिजनों के आने के बाद उक्त बालक को सुपुर्द कर सकुशल थाने से भेजा गया।
जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की परिजनों व आम-जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।











