कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक 
राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए दिल्ली से बनारस जा रही बस संख्या BR28 P 4082 थाना रनियां क्षेत्रांतर्गत मैथा मोड़ हाइवे पर आज दिनांक 31 जनवरी 2026 समय करीब प्रातः 06.00 बजे बस के चालक द्वारा पीछे से आगे जा रहे, अज्ञात वाहन में टक्कर लग जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी । जिसमें बस चालक राजवीर पुत्र काली चरण निवासी ग्राम बागवाला जनपद एटा व क्लीनर कल्लू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम बाजना थाना नौहझील जनपद मथुरा बस में फंस गये थे। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस बल एवं क्षेत्राधिकारी अकबरपुर श्री संजय कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे, तथा दुर्घटनाग्रस्त बस से घायल चालक एवं परिचालक को सकुशल बाहर निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों, को कोई चोट नहीं आई थी, कि सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए पुलिस टीम द्वारा वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें उनके-अनुरूप गंतव्य स्थानों के लिए सुरक्षित रवाना किया गया तथा हाइवे पर बस क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बाधित हो रहा था । क्षतिग्रस्त बस को तत्काल क्रेन से हटवा कर थाना स्थानीय पर खड़ी करायी गयी है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद कानपुर देहात पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करती है। जनता से अनुरोध है, कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर तत्काल सूचना दें।











