राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम जनपद कानपुर देहात
कानपुर देहात राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम जनपद कानपुर देहात द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं पखवाड़ा दिनांक 30 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक, जिलाधिकारी कपिल सिंह का संदेश “हम सभी कानपुर देहात जनपद के लोग और जिला प्रशासन “विकसित भारत अभियान” के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडेगें। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगें। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेगें। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्त्ति से कोई भेदभाव नहीं करेगें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देगें। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुडे कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देगें। हम सभी कलंक एवं भेदभाव के प्रति शून्य सहिष्णुता के लिये “भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें” की प्रतिज्ञा लेते हैं।











