अपर पुलिस महानिदेशक , कानपूर जोन अलोक शिंह ने पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण)” से सम्मानित किया गया

  कानपुर देहात,  अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर,आलोक  सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय को ” पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण)” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान को उनकी पुलिस सेवा के दौरान उत्कृष्ट, मिसाली एवं सराहनीय योगदान, असाधारण कर्तव्यनिष्ठा तथा प्रशंसनीय नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। उनके द्वारा कानपुर देहात जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में किए गए विशेष योगदान को इस सम्मान के माध्यम से रेखांकित किया गया है। इस अवसर पर  पुलिस महानिदेशक , ने पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण एवं ईमानदारी पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है तथा ऐसे समर्पित अधिकारी पुलिस विभाग की शक्ति हैं एवं जनता के विश्वास को मजबूत करते हैं। इस दौरान जोनल कार्यालय में अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें