ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद ने किया ध्वजारोहण, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

 

गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों में गूंजा राष्ट्रगान, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित


कालपी (जालौन) देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद (कीरतपुर) द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कीरतपुर एवं कम्पोजिट विद्यालय शेखपुर बुल्दा में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया और उपस्थित जनसमूह ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद ने विद्यालय के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की।”
उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी विद्यालय स्टाफ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्राम प्रधान ने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें