बिना सहमति प्राप्त किये मिट्टी निकासी के सम्बन्ध में करे सूचित

कानपुर देहात खान अधिकारी ने जनपद कानपुर देहात के समस्त कृषक बन्धुओ एवं जनसामान्य को सूचित किया है कि जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत स्थित कृषि भूमि ऊबड खावड भूमि/समतलीकरण योग्य भूमि के किसानों/भूस्वामियो की भूमि/गाटे से बिना सहमति प्राप्त किये मिट्टी निकासी के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट, माती मुख्यालय, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के ऊपर स्थित खनिज कार्यालय, कानपुर देहात कमरा नं0-209 में सूचित करे, जिससे किसानो की भूमि से बिना सहमति/कूटरचित सहमति के मिट्टी निकासी को रोका जा सके एवं खनिज विभाग, कानपुर देहात द्वारा कृषक की गैर सहमति प्राप्त किसी गाटे में साधारण मिट्टी की निकासी की अनुमति प्रदान न किये जाने की कार्यवाही की जा सकें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें