कानपुर देहात थाना शिवली पुलिस द्वारा अ0सं0 36/2026 धारा धारा 310(4)/313 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राहुल कटियार पुत्र रामआसरे कटियार निवासी म0नं0 24A नानकारी आई0आई0टी0 थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर, 2. प्रान्जुल पुत्र जयप्रकाश निवासी रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात, 3. विशाल उर्फ बल्लू पुत्र वासुदेव निवासी टोडरपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
थाना शिवली पुलिस द्वारा अभियुक्त छोटे पुत्र स्व0 बहादुर निवासी ग्राम रामपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 40 वर्ष के कब्जे से 18 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब ट्विन टावर ब्राण्ड नाजायज बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0- 39/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु जनपद पुलिस द्वारा 16 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार क्रमशः जिसमें थाना गजनेर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना रनियां पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों, थाना मूसानगर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति , थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों, थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना बरौर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, व थाना शिवली पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान किया ।











