पुलिस द्वारा शीतकाल में असहाय नागरिकों को कंबल वितरित कर दिया मानवता का संदेश।

कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राजीव सिरोही, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री विवेक सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्री हरमीत सिंह द्वारा सामुहिक रूप से अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर पुल के नीचे कस्बा अकबरपुर में रहने वाले असहाय बुजुर्गों, महिलाओं एवं परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने न केवल उनकी रोजमर्रा की चुनौतियों और जरूरतों को ध्यान से सुना, बल्कि तत्काल राहत के तौर पर उन सभी को गर्म ऊनी कंबल भी वितरित किए। यह कदम ठंड से उनकी रक्षा करने के साथ-साथ यह संदेश देता है कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

यह कार्यक्रम पुलिस विभाग की जनहितैषी एवं जनसामान्य के प्रति संवेदनशील भूमिका को रेखांकित करता है। इससे न केवल पुलिस-जनता के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि एक विश्वासपूर्ण व सहयोगात्मक वातावरण बनाने में भी मदद मिलेगी।

इस मानवीय कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राजीव सिरोही, प्रभारी निरीक्षक यातायात, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर सहित यातायात पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें